मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, 18 किमी रोड शो से शक्ति प्रदर्शन

Admin Image
On: July 4, 2026 7:51 AM
Follow Us:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।


एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया। विशेष रथ पर सवार नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए तलवार भी लहराई। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, मुस्लिम पुरुष, पुजारी और साधु-संत भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
राजधानी में उनके स्वागत के लिए एक लाख से अधिक पोस्टर और बैनर लगाए गए। यह दौरा भाजपा संगठन के लिए अहम माना जा रहा है।


36 घंटे राजधानी में रहेंगे


नितिन नवीन करीब 36 घंटे तक लखनऊ में प्रवास करेंगे। शनिवार को होटल ताज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को वे आरएसएस कार्यालय ‘भारती भवन’ पहुंचकर क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और प्रांत प्रचारक कौशल कुमार सहित संघ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।


2027 चुनाव की रणनीति पर रहेगा फोकस


भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना माना जा रहा है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ फार्मूले से हुए नुकसान की समीक्षा करेगी और उसके जवाब में नई रणनीति तैयार करेगी।


बैठकों में सरकार, संगठन और संघ के बीच बेहतर समन्वय, नई प्रदेश टीम से संवाद तथा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए संगठन को और मजबूत करना है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment