मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

चर्चित ‘बोतल वाले बाबा’ पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, दुष्कर्म के प्रयास और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज

Admin Image
On: June 19, 2026 4:49 AM
Follow Us:

कानपुर देहात के चर्चित ‘बोतल वाले बाबा’ उर्फ हरिओम महाराज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भोगनीपुर क्षेत्र के चैन का पुरवा स्थित आश्रम संचालक हरिओम महाराज पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


महिला का आरोप है कि बाबा ने उसे भूत-प्रेत बाधा का डर दिखाकर अपने प्रभाव में लिया। पीड़िता के अनुसार, बाबा ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर आश्रम बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बाबा और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश की।


बताया जाता है कि हरिओम महाराज, जिन्हें लोग ‘बोतल वाले बाबा’ के नाम से जानते हैं, पानी में फूंक मारकर और लौंग खिलाकर गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं। उनके आश्रम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है और लोगों की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment