मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

शादी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

Admin Image
On: July 7, 2026 6:56 PM
Follow Us:

कानपुर नगर। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। कल्याणपुर थाना पुलिस और पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में संचालित फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर पर छापेमारी कर दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को प्रतिष्ठित मैट्रिमोनियल कंपनी का कर्मचारी बताकर अविवाहित युवक-युवतियों से संपर्क करते थे। आकर्षक वैवाहिक प्रस्ताव और जल्द रिश्ता तय कराने का भरोसा देकर पहले रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल वेरिफिकेशन और प्रीमियम सदस्यता के नाम पर पैसे जमा कराते थे। इसके बाद नए-नए बहाने बनाकर और रकम की मांग करते रहते थे। जब पीड़ित विरोध करता था तो आरोपी संपर्क तोड़ देते थे।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की डिजिटल जांच की जा रही है, जिससे गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों, लेनदेन और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों को इस फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment