---Advertisement---

 

गुरुपूर्णिमा से पहले बिठूर घाट पहुंचे डीसीपी पश्चिम, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Admin Image
On: July 29, 2026 4:11 AM
Follow Us:

रिपोर्ट – अतुल तिवारी

कानपुर । गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बिठूर घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने घाटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, सुचारु दर्शन व्यवस्था और घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


डीसीपी ने आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को हर समय अलर्ट रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखने को कहा।


निरीक्षण के दौरान एसीपी कल्याणपुर भी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment