मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कानपुर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 13 आरोपी गिरफ्तार

Admin Image
On: July 16, 2026 10:16 AM
Follow Us:

अश्लील वीडियो केस में फंसाने और पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने का तरीका अपनाकर करते थे ठगी

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को अश्लील वीडियो के मामलों में फंसाने की धमकी देते थे। इसके अलावा खुद को पुलिस अधिकारी बताकर भी लोगों से डराकर रकम वसूलते थे।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, तीन कारें और साइबर ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच के दौरान 48 आईएमईआई नंबर और 68 मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए हैं।


जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर 189 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। इनमें से 60 शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर गिरोह से जुड़े मोबाइल नंबरों से संबंधित पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के शिकार दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लोग बने हैं। अब तक की जांच में करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने का अनुमान है।


आरोपी बैंक खातों और यूपीआई के जरिए ठगी की रकम वसूलते थे। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment