---Advertisement---

 

कानपुर देहात: पुलिस ने बरामद किए 201 गुमशुदा मोबाइल, लाखों की संपत्ति लौटाई

Admin Image
On: August 6, 2026 8:23 AM
Follow Us:


कानपुर देहात पुलिस ने 201 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को किए सुपुर्द, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने किया वितरण

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला


कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात पुलिस ने गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख 8 हजार 900 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में सर्विलांस टीम, थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने संयुक्त अभियान चलाया।

सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से ट्रेस कर कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। इस अवसर पर मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया।


एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार कार्य कर रही है। भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।


इस अभियान में सर्विलांस प्रभारी प्रवीण यादव, साइबर क्राइम प्रभारी अब्दुल कलाम, सर्विलांस टीम, स्पेशल टीम तथा सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment