मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कानपुर देहात पुलिस की समीक्षा बैठक, आईजीआरएस निस्तारण और महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश

Admin Image
On: June 16, 2026 6:18 PM
Follow Us:

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, बीट आरक्षी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए तथा आख्या विधिक साक्ष्यों के आधार पर तैयार की जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।


समीक्षा के दौरान ‘यक्ष’ (YAKSH) ऐप पर बीट पुलिसिंग की प्रगति का भी आकलन किया गया। बीट आरक्षियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानीय गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से ऐप पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।


महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों को स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों को गांवों और वार्डों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने को कहा गया।


बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा, जनसुनवाई और डिजिटल पुलिसिंग शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment