---Advertisement---

 

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Admin Image
On: August 19, 2026 6:08 AM
Follow Us:

कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ीपुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद दो मासूम बच्चियां हादसे में बाल-बाल बच गईं।

​हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेंद्र ने जांच के बाद नीलम नामक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल कार चालक आदर्श और दीपा को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाकारित ट्रक की तलाश की जा रही है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment