मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के गेट पर खुद को लगाई आग, बचाने में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

Admin Image
On: July 14, 2026 4:59 PM
Follow Us:

कानपुर। कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से विवाद और घरेलू कलह से परेशान 32 वर्षीय महेश पासी ने महाराजपुर थाने के मुख्य गेट पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई। युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी (SHO) जनार्दन सिंह, दरोगा गौरव सोलिया और सिपाही अरुण कुमार भी झुलस गए।


जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के फुफुवार निवासी महेश पासी मंगलवार सुबह पहले अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर देने पहुंचा। तहरीर देने के बाद वह थाने के गेट पर पहुंचा और इंसाफ की मांग करते हुए अचानक बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उसने माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया।


युवक आग की लपटों में घिरकर इधर-उधर भागने लगा। पुलिसकर्मी और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कंबल डालकर और पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे महेश को तत्काल उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


2015 में हुई थी शादी, दो बच्चों का पिता


महेश पासी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी शादी वर्ष 2015 में कानपुर के सचेंडी निवासी पूनम से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं—एक 13 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटा।


पति-पत्नी के आरोप आमने-सामने


महेश का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। वह उससे आए दिन झगड़ा करती है, मारपीट करती है और ताने देती है। वहीं दूसरी ओर, पत्नी पूनम ने सोमवार रात महाराजपुर थाने में पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि महेश शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकी देता है।


पुलिस जांच में जुटी


पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महेश की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि झुलसे पुलिसकर्मियों का भी उपचार कराया गया है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment