मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कल्याणपुर पहुंचे पूर्व विधायक सतीश निगम, सरकार बनने पर पीजीआई और गंगा रिवर फ्रंट का किया वादा

Admin Image
On: June 23, 2026 11:47 AM
Follow Us:

समाजवादी पार्टी से कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सतीश निगम आज द्विवेदी ज्वेलर्स पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की और जनसंवाद के दौरान अपनी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया।


पूर्व विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता दी गई थी, जिसमें विशेष रूप से मेट्रो परियोजना और सड़कों के निर्माण कार्य शामिल रहे। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में उनकी पार्टी को मौका मिलने पर कई बड़े काम किए जाएंगे।


सतीश निगम ने दावा किया कि यदि जनता उन्हें इस बार फिर से जिताकर विधानसभा भेजती है तो कानपुर में पीजीआई स्तर की स्वास्थ्य सुविधा लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बिठूर से सिद्धनाथ घाट तक गंगा रिवर फ्रंट विकसित करने और बंद पड़ी दो मिलों को फिर से चालू कराने की दिशा में काम किया जाएगा।


उन्होंने मौजूदा कल्याणपुर विधायक पर भी तंज कसते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं किए गए हैं।


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया गया। इस मौके पर अरुण नारायण द्विवेदी, राम जी शुक्ला, मनोज कलवानी , डॉक्टर बाजपेई , विकास द्विवेदी, अभिषेक यादव, मनीष पटेल, फहीम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment