कानपुर, कल्याणपुर। आवास विकास-1 स्थित कैलाश विहार में शनिवार रात भाजपा नेत्री ऋचा शुक्ला के घर चोरी की घटना सामने आई है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह जागने पर घर से मोबाइल फोन और करीब दो लाख रुपये नकद गायब मिले, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक गेट फांदकर घर में प्रवेश करता और बाद में सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है, जिससे इलाके में नाराजगी का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।













