मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 101 खोए हुए मोबाइल बरामद

Admin Image
On: June 8, 2026 12:19 PM
Follow Us:


कानपुर, 08 जून । कानपुर पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले एक माह के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कुल 101 खोए हुए स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन वापस सुपुर्द कर दिए।
खास बात यह रही कि बरामद मोबाइलों में कुछ ऐसे फोन भी शामिल हैं जो वर्ष 2023 से लापता थे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खोए हुए मोबाइलों की तलाश और बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment